उत्तराखंड के गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा इस बार विधानसभा का मानसून सत्र, शासन और विधानसभा सचिवालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ,,,,

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। राज्य विधानसभा का यह दो दिवसीय सत्र 27 और 28 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। सत्र के आयोजन को लेकर शासन और विधानसभा सचिवालय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट पेश किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य, संशोधन विधेयक और जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सदन में चर्चा होगी।
दो दिवसीय सत्र के दौरान विपक्ष भी प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं, कानून व्यवस्था, रोजगार और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रहा है। गैरसैंण में होने वाले इस संक्षिप्त मगर महत्वपूर्ण सत्र के दृष्टिगत भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सुरक्षा, आवास और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
उत्तराखंड जन स्वास्थ्य पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में गुटखा और निकोटीन युक्त उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध,,,,
हरिद्वार श्री रामलीला समिति (रजि.) मौ. लक्कड़हारान में केवट संवाद और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन दर्शन हुए भावविभोर,,,
उत्तराखंड में विधानसभा का मानसून सत्र होगा गैरसैंण के भराड़ीसैंण में, शासन और विधानसभा सचिवालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ,,,,