August 23, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पिथौरागढ़ में 19 सड़कें बंद, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी पड़ा असर,,,

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पिथौरागढ़ में 19 सड़कें बंद, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी पड़ा असर,,,

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिथौरागढ़ की सीमांत तहसीलों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण कुल 19 सड़कें बंद हो गई हैं।

🔴 चीन सीमा से संपर्क कटा, अंतिम दल आज करेगा प्रवेश

​भारी बारिश के चलते तवाघाट-गुंजी-लिपुलेख मार्ग मलघटिया के पास मलबा आने से पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे व्यास घाटी का संपर्क चीन सीमा से कट गया है। हालांकि, इन सबके बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा का अंतिम (10वां) दल सुबह 9 बजे लिपु दर्रा पार कर भारत में प्रवेश करेगा, जिसे इसके बाद धारचूला आधार शिविर पहुंचना है।

🔴 बागेश्वर में बढ़ा सरयू का जलस्तर, नैनीताल में मौसम सुधरा

​उधर, बागेश्वर में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मलबा गिरने से जिले की 8 सड़कें बंद हैं, जबकि यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके विपरीत, नैनीताल जिले के मौसम में कुछ सुधार देखने को मिला है। हल्के बादलों के बीच प्राकृतिक स्रोतों के रिचार्ज होने से नैनीताल झील से पानी की निकासी लगातार जारी है।

You may have missed

Share