उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी,,,,,
देहरादून: आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी।
उत्तराखंड में अब ठंड बढ़ गई है। आज हरिद्वार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम दिखी। आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। हालांकि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।
कोहरे की मार, धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें लेट
कोहरे की मार ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर रही है। इस वजह से शुक्रवार के देहरादून आने वाली वंदे भारत से लेकर हावडा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन देरी से पहुंची। हावड़ा से आने वाले कुंभ एक्सप्रेस 2369 शुक्रवार को समय पर दून रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची। रात्रि 11 बजे के बाद ही ट्रेन के आने की संभावना जताई जा रही थी। इन ट्रेन को यहां दो घंटे बाद 237 के रूप में यहां से रवाना किया जाता है। ऐसे में यदि यह ट्रेन 11 बजे के करीब पहुंचती है तो यहां से रात्रि सवा एक बजे रवाना की जाएगी।
इसके अलावा वंदे भारत देहरादून रेलवे स्टेशन पर करीब 13:35 बजे पहुंचती है लेकिन यह ट्रेन 13:50 बजे करीब 15 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से देहरादून आने वाली ट्रेन 4632 सुबह करीब 9:45 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है लेकिन कोहरे की वजह से यह ट्रेन भी शुक्रवार को करीब सवा चार घंटे देरी से 14:10 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,