August 27, 2026

उत्तराखंड गंगा दशहरे  पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी,,,,

उत्तराखंड गंगा दशहरे  पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी,,,,

हरिद्वार। सनातन धर्म के पवित्र पर्व ‘गंगा दशहरा’ के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। हर की पैड़ी सहित धर्मनगरी के तमाम प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गंगा दशहरा स्नान पर्व पर आज सायं सुप्रसिद्ध मां गंगा की भव्य आरती के दर्शन तक लगभग 24 लाख 52 हजार श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगा चुके हैं।

​कड़ाके की धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ पतित पाविनी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और पितरों के निमित्त तर्पण भी किया।

​शाम को हर की पैड़ी पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की महाआरती के अलौकिक दर्शनों के लिए भी भारी भीड़ जुटी। आरती के भव्य दर्शन करने के बाद लाखों श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं, जबकि कई श्रद्धालुओं की वापसी का सिलसिला अब भी निरंतर जारी है।

​प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे इतना बड़ा स्नान पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो रहा है।

You may have missed

Share