February 19, 2026

उत्तराखंड चारधाम समेत सभी ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, मसूरी और चकराता में बर्फ से मौसम हुआ गुलजार, मैदानी क्षेत्रो में वर्षा के आसार,,,,,,

देहरादून- बदरी- केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, औली, चकराता समेत प्रदेश की सभी ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में रविवार की शाम से बर्फबारी शुरू हुई थी। जो रात भर होती रही। उत्तरकाशी बड़कोट पुरोला में बूंदाबांदी हुई है।

 

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल खरसाली हरकीदून घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का कहर चरम पर है।

वर्तमान समय में गंगोत्री यमुनोत्री सहित जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में भी रात से ही बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

You may have missed

Share