
देहरादून- बदरी- केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, औली, चकराता समेत प्रदेश की सभी ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में रविवार की शाम से बर्फबारी शुरू हुई थी। जो रात भर होती रही। उत्तरकाशी बड़कोट पुरोला में बूंदाबांदी हुई है।

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल खरसाली हरकीदून घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का कहर चरम पर है।

वर्तमान समय में गंगोत्री यमुनोत्री सहित जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में भी रात से ही बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

More Stories
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,