उत्तराखंड चुनाव में भाजपा की आक्रामक रणनीति, अब मैदान में उतरेंगे दिग्गज नेता और BJP के फायरब्रांड चेहरे,,,

देहरादून। उत्तराखंड के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंकने का रोडमैप तैयार कर लिया है।
अमित शाह की परेड ग्राउंड रैली के बाद तैयार हुआ रोडमैप, बृहस्पतिवार को खटीमा में जनसभा करेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा और कार्यकर्ताओं में भरे गए जोश के तुरंत बाद भाजपा हाईकमान ने प्रदेश के लिए एक आक्रामक चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया है।
अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों को मिलेगी कमान

भाजपा रणनीतिकारों ने तय किया है कि चुनाव प्रचार अभियान को महज स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। आगामी दिनों में सिलसिलेवार तरीके से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और असम समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और फायरब्रांड चेहरों को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की प्रमुख विधानसभाओं में उतारा जाएगा। पार्टी का लक्ष्य हर संभाग में बड़े नेताओं के जरिये सीधे जनता से संवाद स्थापित करना और विपक्ष को घेराबंदी का कोई मौका न देना है। शाह के शक्ति प्रदर्शन के बाद भाजपा के इस चौतरफा सियासी हमले ने राज्य में चुनावी सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है।
सीएम धामी के प्रभाव वाले क्षेत्र खटीमा से होगा आगाज
इस विशेष प्रचार अभियान का आगाज बृहस्पतिवार को ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा से होने जा रहा है, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रभाव वाले तराई क्षेत्र खटीमा में मोहन यादव की जनसभा के जरिये पार्टी न केवल स्थानीय समीकरणों को साधेगी, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में चुनावी माहौल को एकतरफा करने का प्रयास करेगी।

More Stories
उत्तराखंड आस्था का महापर्व छठ पूजा, दिवाली के बाद देश एवं प्रदेश में अब छठ की तैयारी, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई, महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज निरंजनी अखाड़े से निष्कासित- श्रीमहंत डॉ. रवींद्रपुरी
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस समेत 30 अधिकारियों के तबादले,,,