September 19, 2026

उत्तराखंड जनगणना 2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, विकास योजनाओं का आधार है जनगणना- मयूर दीक्षित (जिलाधिकारी)

उत्तराखंड जनगणना 2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, विकास योजनाओं का आधार है जनगणना- मयूर दीक्षित (जिलाधिकारी)

​हरिद्वार। हरिद्वार में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के लिए जिला विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का मुख्य आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, गंभीरता और शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

🟢 प्रशिक्षण में दिए गए तकनीकी निर्देश

​प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को डेटा संग्रहण, सत्यापन और तकनीकी प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े प्रमुख जनगणना अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने इस राष्ट्रीय कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रथम चरण के सफल संचालन के लिए सराहना की। साथ ही, दूसरे चरण में भी पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

🟢 प्रस्तावित समय-सारणी और कार्ययोजना

​जनगणना निदेशालय उत्तराखंड से आए उप निदेशक परवीन कुमार ने अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

  • ​जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की प्रस्तावित समय-सारणी की अवधि 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

  • ​इसके पश्चात जनसंख्या गणना का मुख्य कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा।

​इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी वैभवा गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Share