उत्तराखंड दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, जल लेकर गाजियाबाद लौट रहे कांवड़िए की कार से टक्कर लगने से हुई मौत,,,,,

हरिद्वार: कांवड़िया होटल के पास पहुंचा तो सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगर। इसी बीच एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
रुड़की में नगला इमरती बाईपास के पास सड़क पार करते समय एक कांवड़ यात्री की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही कार की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ।
बुधवार को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने के डुंडाहेडा निवासी पुरुषोत्तम शर्मा (66) अपने साथियों के साथ जल लेकर लौट रहे थे। वह दोपहर के समय नगला इमरती बाईपास पर एक होटल के पास पहुंचे तो सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगे। इसी बीच एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,