उत्तराखंड देहरादून में प्रस्तावित रैली के चलते कैंट रोड पर यातायात रहेगा प्रभावित, असुविधा से बचने के हेतु समाचार का अवलोकन करें,,,,
देहरादून: राजधानी में दिनाँक 26/08/2025 कांग्रेस पार्टी द्वारा राजभवन कूच के दृष्टिगत यातायात डायर्वजन प्लान :-
कांग्रेस भवन से रैली के प्रस्थान की तैयारी पर ओरियण्ट चौक से ग्लोब चौक जाने वाले ट्रैफिक को कनक चौक की ओर डायर्वट किया जायेगा।
कांग्रेस भवन से रैली के प्रस्थान होने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की और भेजा जायेगा रैली के पीछे कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा।
रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड ओर बैनी बाजार चौक से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर चलाया जायेगा।
रैली के बहल चौक पास करनें पर एनेक्सी तिराहा से हाथीबडकला की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा, उक्त ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुये बिन्दाल की ओर डायर्वट किया जायेगा।
रैली के राज प्लाजा पहुॅचने पर राजपुर रोड से कैण्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर की ओर डायर्वट किया जायेगा ।
रैली के दिलाराम चौक पहुॅचने पर कालीदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथिरियापीर से नेशविला रोड के लिये डायर्वट किया जायेगा।
नोट – उक्त रैली के दोरान असुविधा से बचने के लिये राजपुर रोड ओर हाथीबडकला रोड को समय 11.30 से रैली समाप्ति तक उपयोग करने सें बचे।*
डायर्वट एवं बैरियर प्वांइट
1- दिलाराम चौक
2- ऐनेक्सी तिराहा
3-कालीदास तिराहा
4-ओरियण्ट चौक
5- पेसिफिक तिराहा
6- ग्लोब चौक
7- वाटिका तिराहा


More Stories
श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक उत्सव का आदेश चौहान ने किया उद्घाटन, बोले-रामलीला सनातन संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम,,,
हरिद्वार सियासी रस्साकशी और प्रशासनिक अनदेखी की भेंट चढ़ी ‘नए हरिद्वार–रामदेव पुलिया’ छोटी गंगा सड़क, गड्ढों से जूझती जनता, बाल-बाल बची आज फिर,,,, फिर
उत्तराखंड में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ 11 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार, प्रदेश के 9 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी,,,