
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा के कारण फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। रविवार को 36 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट पहुंचाया गया। उत्तरकाशी से अभी तक 206 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशास
न की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यो में जुटी है। रेस्क्यू कार्यो के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता सहित तहसील और ब्लाक के तमाम अधिकारी व कार्मिक तैनात है।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,