October 21, 2026

उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, जगह-जगह हुआ रावण दहन, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी,,,

उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, जगह-जगह हुआ रावण दहन, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी,,,

​

​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में विजयादशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। ऋषिकुल मैदान में आयोजित मुख्य रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। इसके अतिरिक्त रोड़ीबेलवाला और ऋषिकुल मैदान में पुतला दहन से पूर्व भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

​🟢 रामलीला समितियों ने किए विविध आयोजन

​शहर की विभिन्न रामलीला समितियों की ओर से दशहरा पर्व पर पुतला दहन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से:

  • ​श्री निरंजनी मायापुर रामलीला रंगमंच, श्रीरामलीला कमेटी हरिद्वार, श्री सीताराम नाट्य कला संस्था, श्रीरामलीला कमेटी कनखल, चौक बाजार श्रीरामलीला समिति, श्रीरामलीला समिति मोहल्ला लक्कड़हारान, श्रीरामलीला समिति भेल सेक्टर-1 और श्री नटराज रामलीला समिति सेक्टर-4 शामिल रहीं।
  • ​इसके अलावा हरदर्शन रामलीला स्मृति भेल, पर्वतीय बंधु समाज समिति नवोदय नगर, सर्व समाज समिति नवोदय नगर और रामलीला कमेटी बहादराबाद द्वारा भी भव्य आयोजन किए गए।

​🟢 संत-महात्माओं ने दिया बुराइयों के त्याग का संदेश

​श्री निरंजनी मायापुर रामलीला रंगमंच के सचिव भोला शर्मा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जो समाज को सत्य के मार्ग पर चलने और दुर्गुणों के त्याग की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित गौरी, सचिन कुमार, रजत चौहान, दीपक शर्मा और सचिन बेदी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

​बहादराबाद, अलीपुर, ब्रह्मपुरी और रावली महदूद में भी दशहरा मेलों का आयोजन हुआ, जहां बच्चों ने विभिन्न स्टॉलों पर आनंद लिया और स्थानीय नागरिकों ने सपरिवार पहुंचकर पर्व मनाया।

You may have missed

Share