उत्तराखंड धामी पहुंचे दिल्ली, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं का बाजार गर्म, बड़े फेरबदल की सूचना,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए। पार्टी के कुछ और विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की सूचना है। सीएम के दिल्ली पहुंचने के साथ ही देहरादून में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सत्ता के गलियारों में इस महीने के आखिर तक कैबिनेट में फेरबदल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हो गईं कुर्सियों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाह है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल नई दिल्ली में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ और विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं।
उधर, सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीएम मंगलवार रात एक केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी के प्रीतिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के भी शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री का बुधवार का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यदि वह दिल्ली में रुके तो केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इन मुलाकातों में वह राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल तथा दायित्वों के आवंटन पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश, फसलों, मवेशियों और परिसंपत्तियों क्षति का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को दे मुआवजा- मदन कौशिक