उत्तराखंड नंदप्रयाग के थिरपाक में मलवे की चपेट में आने से 1 बैल और 2 मवेशियों की मौत, घरों में अचानक घुसा मलव,,,,

नंदप्रयाग: नंदप्रयाग थिरपाक- कल रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, तस्वीरें थिरपाक गांव से है जहां गांव के बगल से बहने वाले बरसाती नाले ने तोड़फोड़ मचा दी, आपको बता दें इस नाले का पानी और मलवा घरों के अंदर तक घुस गया, घरों के पास में बने सुरक्षा दीवार का नामोनिशान मिट गया है।

रात्रि में हुए इस अतिवृष्टि में 1 से 2 शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है वहीं 2 गोशाला भी इसकी चपेट में आए हैं, जिसमें मौजूद 1 बैल और 2 बकरी की मौत की खबर है।

साथ ही ग्राम थिरपाक के गरीब लाल जी के 1 बैल और 2 बकरी मलवे की चपेट में आने से मौत के घाट उतर गए,वहीं मलवा पूरे खेतों में भर गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
ग्राम थिरपाक के देवाशीष कुमार, सज्जन लाल मनोहर लाल रोशन कुमार, रघुलाल, गरीब लाल, जिनके मकान को अभी भारी खतरा बना हुआ है।
वहीं नंदानगर में चुफलागाड़ उफ़ान पर थी तो दूसरी तरफ नंदाकिनी नदी भी विकराल रूप में थी, रात को हुई भारी बारिश से और कितनी जगह नुकसान हुआ है इसकी अभी कोई खबर नहीं है।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,