उत्तराखंड नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को देख लगा लोगो का तांता,,,,,
नैनीताल: ऊत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम के बाद नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में मत्था टेका। उर्वशी ने नैनीझील में जमकर नौकायन किया।
नैनीताल के माँ की तरफ से रिश्ता रखने वाली उर्वशी इनदिनों अपने ममकोट घूमने अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। उर्वशी, नैनीताल की शांत वादियों में कुछ समय बिताने के लिए पहुंची है। उन्होंने नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठाया।
नौकायन के दौरान इन्हें पहचानने वाले उनके प्रशंसकों का तांता लग गया। उनके फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाई। उर्वशी ने कहा की वो एक शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंची हैं। उन्होंने बताया की उनका बचपन यहीं बीता और यहां आकर बचपन की यादें ताजा हो गई।
उन्होंने शनिवार को बाबा जागेश्वर धाम के दर्शनों के बाद अल्मोड़ा के चितई मंदिर में भगवान गोलू देवता के दर्शन किये और सफल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कैंचीं धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। आज वो अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुंची है और भोटिया मार्केट में शॉपिंग करने गए।


More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,