उत्तराखंड नौकरी के नाम पर युवतियों से कराई अश्लील वीडियो कॉलिंग,कुछ युवती पहुंची थाने, पुलिस ने की तुरंत कार्यवाही,,,,,

देहरादून: राजधानी देहरादून में नौकरी का झांसा देकर युवतियों से अश्लील वीडियो कॉलिंग कराने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे इस रैकेट का खुलासा तब हुआ, जब कुछ पीड़ित युवतियों ने हिम्मत करके पुलिस से संपर्क किया।

पीड़िताओं के अनुसार, उन्हें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बिलिंग काउंटर पर नौकरी का लालच देकर देहरादून बुलाया गया था। कंपनी में पहुंचने के बाद उनसे पहले तो पैसे वसूले गए और फिर रात में 10 बजे के बाद सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अश्लील वीडियो कॉलिंग करने के लिए मजबूर किया गया। यह भी आरोप है कि उन्हें वहां बंधक बनाकर रखा गया था।
एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे बिलिंग काउंटर पर नौकरी का वादा किया गया था, लेकिन कंपनी में कदम रखते ही उसे सच्चाई का पता चला। इस घटना के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने इस संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला दिखाता है कि नौकरी की तलाश कर रही युवतियों को किस तरह के खतरों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने में जुटी है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,