उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल SSP ने बदले कोतवाल, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज,,,,

नैनीताल- SSP ने नैनीताल, भवाली, लालकुआं के कोतवाल बदल दिए हैं. कई थाना इंचार्ज को भी हटाया गया है. SSP की और से जारी आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं डीआर वर्मा का स्थानांतरण कर कोतवाली भवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. निरीक्षक दिनेश फर्त्याल को पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बनाया है.
निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ/डीसीआरबी बनाए गए हैं. निरीक्षक उमेश कुमार मलिक प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ/डीसीआरबी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल बनाया गया है. सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह नेगी थानाध्यक्ष भीमताल का तबादला कलके प्रभारी चौकी टीपी नगर हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है.
सब इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम से थानाध्यक्ष भीमताल स्थानांतरित हुए हैं. सब इंस्पेक्टर दीपक बिष्ट प्रभारी चौकी टीपी नगर से थानाध्यक्ष काठगोदाम बनाए गए हैं. सब इंस्पेक्टर रोहताश सिंह थानाध्यक्ष खन्स्यू को अब वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है. उप निरीक्षक विजयपाल सिंह थाना हल्द्वानी से थानाध्यक्ष खन्स्यू बनाकर भेजे गए हैं.

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,