उत्तराखंड प्रकृति की गोद में बसा स्वर्ग,जुलाई से सितंबर के बीच जीवंत होने वाली विश्व धरोहर उत्तराखंड की प्रसिद्ध ‘वैली ऑफ फ्लावर्स पर्यटकों के लिए है खुली,,,,

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ (फूलों की घाटी) एक ऐसी जगह है, जहां धरती के एक कोने पर प्राकृतिक फूलों की कालीन बिछ जाती है। यह वही मौसम है जब यहां ऐसे दुर्लभ फूल खिलते हैं जो दुनिया में और कहीं नहीं मिलते। ब्रह्म कमल जैसे दुर्लभ और पवित्र फूल से लेकर कस्तूरी मृग तक का दीदार आप इसी बरसात के मौसम में कर सकते हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के पल बिताने के लिए यह उत्तराखंड की सबसे हसीन वादियों में से एक है।
धरती पर यूनिक खूबसूरती और जैव विविधता

भूगोलीय स्थिति के अनुसार, फूलों की घाटी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की जास्कर और ग्रेटर हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा एक दुर्लभ अल्पाइन बेसिन है। इसके दो मुख्य हिस्से हैं—चमोली जिले में स्थित 87 वर्ग किलोमीटर में फैला फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दूसरा हिस्सा नंदा देवी नेशनल पार्क। ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ ने 1931 में जब पहली बार इस घाटी की खोज की थी, तो यहाँ हज़ारों तरह के फूलों को देखकर वे विस्मित रह गए थे।
आज भी इस घाटी में इस मौसम में 600 से ज्यादा दुर्लभ फूलों की किस्में उगती हैं, जिनमें ऑर्किड की दुर्लभ किस्में, पॉपीज, प्रिमुलस और पवित्र ब्रह्म कमल शामिल हैं। यहाँ की ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकों को कस्तूरी मृग, दुर्लभ लंगूर, लाल लोमड़ी और हजारों किस्म की तितलियाँ देखने को मिलती हैं जो इन फूलों पर मंडराती रहती हैं।
मुख्य आकर्षण और घूमने योग्य स्थान
- हेमकुंड साहिब और हेमकुंड ताल: आध्यात्मिक शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा संगम।
- माणा गांव: तिब्बत सीमा से सटा भारत का अंतिम और बेहद खूबसूरत गांव।
- जोशीमठ: धार्मिक और प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण प्रमुख पड़ाव।
- नंदा देवी नेशनल पार्क: फूलों की घाटी से महज 40-50 किमी की दूरी पर स्थित विश्व धरोहर।
कैसे पहुंचे वैली ऑफ फ्लावर्स?
वैली ऑफ फ्लावर्स पहुँचने के लिए यात्रा मार्ग इस प्रकार है:
- सड़क मार्ग: दिल्ली से देहरादून, वहाँ से जोशीमठ होते हुए गोविंदघाट जाना होता है। यह दूरी करीब 310 किमी है जिसमें 8 से 10 घंटे लगते हैं। गोविंदघाट से घांघड़िया गांव (भारत का अंतिम बसेरा) तक जाना पड़ता है, जहाँ से वैली ऑफ फ्लावर्स मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर (12,000 फीट की ऊँचाई पर) स्थित है।
- ट्रेन मार्ग: सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है, जहाँ से गोविंदघाट की दूरी 273 किलोमीटर है।
- हवाई मार्ग: पंतनगर एयरपोर्ट से वैली ऑफ फ्लावर्स की दूरी लगभग 120 किमी है, जबकि देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से यह दूरी करीब 300 किमी है।
बादलों का घूंघट, कल-कल बहते झरने और ढलानदार बुग्यालों वाली यह भौगोलिक बनावट मानसून में अनगिनत प्राकृतिक झरनों और रंग-बिरंगे फूलों के खिलने के लिए आदर्श पारिस्थितिकी तंत्र बनाती है। यदि आप प्रकृति के इस अलौकिक सौंदर्य का आनंद लेना चाहते हैं, तो एक-दो दिन निकालकर इस विश्व धरोहर की यात्रा अवश्य करें।

More Stories
उत्तराखंड के देहरादून में वन विभाग का बुलडोजर एक्शन, झाझरा रेंज में वन विभाग ने 1015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,,,
उत्तराखंड देहरादून में चारधाम हेली सेवा पर बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से उड़ानें शुरू, आगामी 16 दिनों के लिए एडवांस में बुक हुए सभी टिकट,,,,
उत्तराखंड के देहरादून में वन विभाग का बुलडोजर एक्शन, झाझरा रेंज में वन विभाग ने 1015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त,,,