उत्तराखंड, प्रदेश हो रहे निरंतर विकाश में मुख्यमंत्री धकाड पुष्कर सिंह धामी के प्रयास और योगदान- ABPINDIANEWS SPACIAL

देहरादून: उत्तराखंड के विकास को गति देने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भूमिका लगातार सराही जा रही है। पहाड़ी राज्य की चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जिस दूरदृष्टि और सक्रिय नेतृत्व का परिचय दिया है, उससे प्रदेश नई दिशा की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया है। चारधाम ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसे कार्यों से न केवल तीर्थाटन को सुविधा मिली है, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है। इसके साथ ही, पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास पर खास पहल की गई।

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी धामी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और नकल विरोधी कानून लागू करने को युवाओं ने ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं ने युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने आमजन को बड़ी राहत दी। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब वर्ग को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली, जबकि आपदा प्रभावित राज्य होने के नाते आपदा प्रबंधन प्रणाली को भी मजबूत किया गया।

डिजिटल सुशासन की दिशा में मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस से जोड़कर पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की। पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के बचाव के लिए भी उन्होंने कई नीतियां लागू की हैं।

जनहित से जुड़े इन प्रयासों ने पुष्कर सिंह धामी की छवि को जनता के बीच एक संवेदनशील और विकासोन्मुखी नेता के रूप में स्थापित किया है। जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और प्रकृति-अनुकूल राज्य के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा – गौरव चक्रपाणी

More Stories
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों की जमानत याचिकाएं की खारिज, हत्या का दोषी मानते हुए कोर्ट ने दी थी आजीवन कारावास की सजा,,,
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हत्या का दोषी मानते हुए कोर्ट ने दी दी थी आजीवन कारावास की सजा,,,
उत्तराखंड “बड़ी खबर” श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भंडारी ने 10 पार्षदों सहित थामा भाजपा का दामन, पार्टी के कई बड़े नेता रहे मौजूद,,,