उत्तराखंड प्राधिकरण क्षेत्रो में देहरादून में अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला में अवैध निर्माणों पर हुई सीलिंग की कार्यवाही,,,,

देहरादून: प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून, विकास नगर में की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

सतीश अग्रवाल द्वारा छरबा सहसपुर में लगभग 50 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

एकजोत व अन्य द्वारा कैनाल रोड पहाडी गली चैक विकासनगर में लगभग 04 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि0 सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

सेहराब मलिक द्वारा बुड्डी चैक सिमला बाईपास रोड में किये जा रहे अवैध व्यवसायिक भवन पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 विजय सिंह रावत, अवर अभि0 जितेन्द्र सिंह, सुपरवाईजर राकेश सिंह मौके पर मौजूद रहे।

More Stories
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,