उत्तराखंड बड़ी खबर इस विभाग की 120 पदों पर भर्ती रुकी,उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा विज्ञप्ति जारी,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड पशुपालन विभाग के तहत पशुधन प्रसार अधिकारियों (एलईओ) के 120 पदों पर होने वाली भर्ती को फिलहाल रोक दिया गया है। अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इन पदों के लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
यूकेएसएसएसी की ओर से 31 जनवरी को विभन्न विभागों में समूह ग के विज्ञान, कृषि, जीव विज्ञान विषय की अर्हता से संबंधित 241 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन इस बीच पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों के लिए अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। वह अन्य पदों के सापेक्ष एलईओ के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का सिलेबस पृथक किए जाने की मांग कर रहे थे।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,