“उत्तराखंड बड़ी खबर” ग्राम प्रधान, वन दरोगा सहित तीन लोगो पर भालू ने किया हमला,,,,
टिहरी: टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। सुल्याधार के नीचे थापली तोक क्षेत्र में भालू के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम प्रधान और वन कर्मी पर अचानक हमला
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और ग्रामीण विनोद सिंह रावत भालू की गतिविधियों का जायजा लेने जंगल गए थे। इसी दौरान पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया।
भालू से भिड़े, फिर भागा जंगली जानवर
तीनों लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए काफी देर तक भालू का सामना किया और आखिरकार उसे भगाने में सफल रहे। हालांकि, इस दौरान भालू ने अपने नाखूनों से उनके शरीर पर गहरे घाव कर दिए।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कंधों व कण्डी के सहारे सड़क तक लाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
पहले भी हो चुका है हमला, दहशत में ग्रामीण
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में सुल्याधार निवासी एक महिला पर भी भालू ने हमला किया था, जिसका इलाज अभी भी एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


More Stories
उत्तराखंड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ANPR कैमरों को ई-चालान सिस्टम से जोड़ा, ओवरस्पीडिंग पर कटे 1,000 से ज्यादा चालान,,,
उत्तराखंड की 4 प्रमुख पर्वतीय सड़कों को मिलेगा NH का दर्जा, केंद्र ने शुरू किया परीक्षण, अब और सुगम हो जाएगी पहाड़ की राह,,,
उत्तराखंड देवभूमि का हुनर, रेशम कोकून से बनाई केदारनाथ और नंदा-सुनंदा की जीवंत आकृतियां, ब्रिक्स सम्मेलन तक गूंजी नैनीताल की महिलाओं की गूंज,,,