उत्तराखंड भवाली-नैनीताल मार्ग पर पाइंस इलाके में चट्टान से भारी बोल्डर गिरने पर बाल-बाल बचे वाहन और यात्री,,,,,

नैनीताल: शहर में बारिश के दौरान भवाली-नैनीताल रोड पर पाइंस क्षेत्र में चट्टान दरक गई। जिससे मलबा व बोल्डर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि कोई वाहन बोल्डरों की चपेट में नहीं आया। अलबत्ता सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के ठीक ऊपर खड़ी चट्टान आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर भवाली नैनीताल मार्ग में सामान्यत: यातायात चल रहा था। वर्षा के दौरान पाइंस क्षेत्र में पहाड़ी दरक गई। जिससे भारी मलबा व बोल्डर सड़क पर आ गए। इस बीच आवाजाही कर रहे वाहन भी बाल-बाल बचे।
बोल्डरों से पटने के चलते सड़क पर यातायात बाधित हो गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सूचना के बाद लोनिवि कर्मियों ने बुलडोजर की मदद से बोल्डर व मलबे को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
खतरे का सबब बनी हुई है चट्टान, अक्सर गिरते है बोल्डर
पाइंस क्षेत्र में जिस पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ वह चार वर्ष पूर्व बुरी तरह दरक गई थी। जिससे सड़क पर लंबे समय तक यातायात भी बाधित रहा।
लोनिवि ने पहाड़ी काटकर सड़क तो बना दी, लेकिन सड़क की ओर झुका पहाड़ी का हिस्सा आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बना हुआ है।
हल्की वर्षा में ही पहाड़ी से पत्थर टूट कर सड़क पर आ जाते है। जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार बाईपास-2, चंडीदेवी से नेपाली फार्म तक नए मार्ग का एलाइनमेंट तय, मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव,,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश में तीन महीने बंद रहेगा ऋषिकेश का रामझूला, मुनिकीरेती-स्वर्गाश्रम रोड पर हुआ सन्नाटा, पर्यटक हुए निराश,,,,,
उत्तराखंड में मानसून का तांडव, आज से 29 जुलाई तक सभी 13 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड और कुछ जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी,,,