उत्तराखंड भारी बारिश की चेतावनी के चलते फूलों की घाटी और श्री रुद्रनाथ धाम की यात्रा पर लगी रोक,,,,

चमोली: भारी वर्षा की चेतावनी के कारण चमोली में फूलों की घाटी और रुद्रनाथ धाम की यात्रा रोक दी गई है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से बारिश के दौरान यात्रा न करने की अपील की है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने 15 अगस्त तक सभी ट्रेकिंग रूटों पर भी रोक लगा दी है।
गोपेश्वर। भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को फूलों की घाटी व रुद्रनाथ धाम की यात्रा रोकी गई है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों व तीर्थयात्रियों से वर्षा के दौरान यात्रा न करने की अपील की है।
फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया से आगे घाटी में सोमवार को पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। साथ ही रुद्रनाथ धाम में भी यात्रियों की आवाजाही रोकी गई है।
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी तरूण एस ने बताया कि मौसम के अलर्ट के चलते फूलों की घाटी व रुद्रनाथ धाम में यात्रियों व पर्यटकों की आवाजाही एक दिन के लिए रोकी गई है। वहीं जिलाधिकारी ने मौसम के अलर्ट को देखते हुए 15 अगस्त तक जनपद के समस्त ट्रेकिंग रूटों पर रोक लगा दी है।

More Stories
उत्तराखंड आस्था का महापर्व छठ पूजा, दिवाली के बाद देश एवं प्रदेश में अब छठ की तैयारी, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई, महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज निरंजनी अखाड़े से निष्कासित- श्रीमहंत डॉ. रवींद्रपुरी
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस समेत 30 अधिकारियों के तबादले,,,