उत्तराखंड भीमताल के रिहायशी इलाके में देर रात दो गुलदारों की चहलकदमी, CCTV में कैद हुई घटना,,,,

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र में देर रात दो गुलदारों की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। भीमताल के दुगशील क्षेत्र में 21 मार्च की रात करीब 2 बजे दो वयस्क गुलदार रिहायशी इलाके में घूमते नजर आए, जिसकी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों गुलदार बेहद शांत अंदाज में एक घर के बाहर सड़क पर टहलते दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय तक इलाके में घूमने के बाद दोनों गुलदार पहाड़ी की दिशा में आगे बढ़ गए और वहां से ओझल हो गए।
रिहायशी क्षेत्र में इस तरह गुलदारों की आवाजाही से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। खासकर रात के समय लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज करना शुरू कर दिया है और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित घटना से बचाव किया जा सके।
गौरतलब है कि भीमताल और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में पहले भी गुलदारों की गतिविधियां सामने आती रही हैं, लेकिन इस तरह देर रात घरों के पास उनकी मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग प्रशासन और वन विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद जता रहे हैं, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

More Stories
उत्तराखंड 23वीं यूथ अंडर-16 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप हेतु हरिद्वार जिले की बालक एवं बालिका टीमों की घोषणा- संजय चौहान (सचिव) जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन,,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार के संत गोविंददास हत्याकांड में STF को मिली बड़ी कामयाबी, ₹50,000 का इनामी बदमाश चंडीगढ़ से गिरफ्तार,,,
उत्तराखंड हरिद्वार के संत गोविंददास हत्याकांड में ₹50,000 का इनामी बदमाश चंडीगढ़ से दबोचा गया, STF को मिली बड़ी कामयाबी,,,