उत्तराखंड भूस्खलन से आला गांव के पास आठ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त लगभग 1500 लोग हुए प्रभावित,,,,
चमोली: रामणी-पेरी मोटर मार्ग आला गांव के समीप भूस्खलन से बंद हो गया है। जिससे सैकड़ों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। चमोली के नंदानगर में गुरुवार को भूस्खलन हो गया। विकास खंड के आला, गैरी, सीक और पेरी गांव को यातायात से जोड़ने वाला रामणी-पेरी मोटर मार्ग आला गांव के पास करीब आठ मीटर तक ध्वस्त हो गया है। इसके चलते क्षेत्र की करीब 1500 की जनसंख्या प्रभावित हो गई है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।
इस जिले में हुई 19 सड़कें अवरुद्ध
वर्तमान में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन से चमोली जनपद में 19 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।


More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,