उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की टेलिफोनिक वार्ता,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू से बात कर उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड सरकार आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
More Stories
“बड़ी खबर” निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक किया दोगुना, BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी की वृद्धि,,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार के मनसा देवी पहाड़ी सहित राज्य में चार अन्य जगहों पर होगा भूस्खलन उपचार, केंद्र से मिली 125 करोड़ मंजूरी,,,,
उत्तराखंड के विभागों में वर्षों से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों के नई नीति के तहत अंतिम तिथि बीतने पर भी नहीं हुए तबादले?