उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की टेलिफोनिक वार्ता,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू से बात कर उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड सरकार आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,