उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड,,,,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके शासकीय आवास पर प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। अभिनेता इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान राज्य की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की नई संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के चलते फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि ‘फिल्म नीति-2024’ के लागू होने से उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। सरकार सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए त्वरित अनुमतियां प्रदान कर रही है और फिल्म निर्माण के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।

सीएम ने रेखांकित किया कि इन गतिविधियों से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिल रहे हैं तथा पर्यटन, होटल और परिवहन व्यवसाय को नई गति मिल रही है।

More Stories
उत्तराखंड संगठन को मजबूती देने में जुटी कांग्रेस, आगामी चुनावों के लिए जिला व विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी,,,
उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को लगा कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज,,,
उत्तराखंड अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने उर्मिला सनावर के आवास पर 4 घंटे की पूछताछ, सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने पर जताई आपत्ति,,,