उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी पत्रकार बंधुओ को दी शुभकामनाएं।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार श्री रामलीला समिति ज्वालापुर ने रावण-मारीच संवाद और सीता हरण की लीला देख दर्शक हुए भाव-विभोर,,,,
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”