उत्तराखंड मुख्यमंत्री से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने की शिष्टाचार भेंट,,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज का स्वागत करते हुए कहा कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। उन्होंने कहा कि संत परंपरा ने हमेशा राष्ट्र और समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संतों का मार्गदर्शन न केवल जीवन मूल्यों से जुड़ाव कराता है बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश भी देता है।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,