उत्तराखंड मूसलाधार बारिश से बढ़ाईं परेशानी, सड़क पर बह रहा है ओवरफ्लो नालों का पानी, दून मार्ग पर मलबा आने से हुआ ट्रैफिक जाम,,,,,

देहरादून: मसूरी में देर शाम मौसम ने करवट बदली। तेज बारिश होने से दून मार्ग पर मलबा आने से पर्यटकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार देर शाम मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के नालों का पानी सड़क पर बहने लगा। इससे पर्यटकों को भी खासी परेशानी हुई। नगर पालिका को जाने वाली सड़क का नाला बंद होने से नाले का पानी भोटिया मार्केट को जाने वाले सड़क पर बहन लगा। नाले का पानी सड़क पर बहने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने नाराजगी जताई। आरपी बडोनी ने कहा कि नाले के पानी की चपेट में आने पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। नगर पालिका प्रशासन को इस नाले का उपचार करना चाहिए।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर आया मलबा
शहर में हुई भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग जेपी बैंड के पास सड़क पर मलबा आ गया। इससे यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक खुलवाने में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,