उत्तराखंड में आज एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज प्रदेश मे जल्द बारिश के साथ बर्फबारी के आसार,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में अब ठंड दस्तक देने वाली है। प्रदेश में आज एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी।
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्तूबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 27 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड के 11 नगर निगम बदहाल, 86 प्रतिशत राजस्व सरकारी अनुदान पर निर्भर, 60 प्रतिशत पद खाली,,,
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गोरीछाल और गलाती क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड और फसलों को नुकसान की आशंका,,,
उत्तराखंड के टिहरी के कांडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही है जांच,,,