उत्तराखंड में एक और रोपवे की तैयारी जोरों पर. चार किलोमीटर से अधिक लंबा बनेगा रोपवे,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में एक और रूप में बनाने की तैयारी चल रही है आने वाले समय में तीर्थ यात्रियों को पैदल मार्ग से कुछ राहत मिलेगी।जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने नीलकंठ रोपवे की बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में नीलकंठ रोपवे परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परियोजना की गति को बनाए रखने के लिए भूमि से संबंधित खसरा संख्याओं को सही करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने तहसीलदार यमकेश्वर को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी खसरा नंबरों का परीक्षण कर त्रुटिरहित विवरण तैयार करें
जिलाधिकारी ने बताया कि नीलकंठ के लिए 4.5 किलोमीटर लंबा रोपवे लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। यह रोपवे भविष्य में तीर्थयात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना की कार्यवाही अभी प्रारंभिक चरण में है और फिलहाल भूमि चिन्हांकन तथा अभिलेखीय सुधार का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने तहसीलदार को खसरा संख्याओं को सही करने को कहा, जिससे शासन को समय पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि नीलकंठ क्षेत्र में जहां अतिक्रमण है, उसे चिन्हित कर जल्द से जल्द हटाया जाए।
बैठक में उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,,,
उत्तराखंड “मौसम अपडेट” प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद अब 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 31/10/2026