उत्तराखंड में गौचर की हवाई सेवा शुरू, जोशियाड़ा की ऑनलाइन बुकिंग, इन जगहों से भी जल्द संचालन की तैयारी,,,,,

देहरादून: गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा आज से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2024 को गौचर व जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू की थी।
सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से बुधवार को गौचर की हवाई सेवा तो शुरू हो गई लेकिन जोशियाड़ा के लिए यात्री न होने की वजह से शुरुआत नहीं हो पाई। अब ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। जोशियाड़ा की हवाई सेवाएं 10 मई से और श्रीनगर व पौड़ी की सेवाएं 15 मई तक शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गौचर की हवाई सेवा शुरू कर दी। जोशियाड़ा के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि अब श्रीनगर व पौड़ी की हवाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि देहरादून से पंतनगर के बीच 19 सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी भी तेज हो गई है।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 22/07/2026
उत्तराखंड एमडीडीए की पहल: सेक्टर-11 के नागरिकों ने मास्टर प्लान-2041 के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव,,,
उत्तरप्रदेश में कांवड़ को लेकर नए नियम लागू, कांवड़ की लंबाई 10 फीट ओर ऊंचाई 12 फीट निर्धारित,,,,