उत्तराखंड में गौचर की हवाई सेवा शुरू, जोशियाड़ा की ऑनलाइन बुकिंग, इन जगहों से भी जल्द संचालन की तैयारी,,,,,

देहरादून: गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा आज से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2024 को गौचर व जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू की थी।
सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से बुधवार को गौचर की हवाई सेवा तो शुरू हो गई लेकिन जोशियाड़ा के लिए यात्री न होने की वजह से शुरुआत नहीं हो पाई। अब ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। जोशियाड़ा की हवाई सेवाएं 10 मई से और श्रीनगर व पौड़ी की सेवाएं 15 मई तक शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गौचर की हवाई सेवा शुरू कर दी। जोशियाड़ा के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि अब श्रीनगर व पौड़ी की हवाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि देहरादून से पंतनगर के बीच 19 सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी भी तेज हो गई है।

More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,