उत्तराखंड में भारी बरसात से कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान गिरे, पुलिस तथा फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,,,,

देहरादून: घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा। राहत कार्यो में लगे पुलिस तथा फायर सर्विस के जवानों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के मकानों को कराया खाली, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के संबंध में कराया अवगत।

आज दिनांक 29/06/2025 को कोतवाली पटेल नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से कारगीग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर 02 मकान ढह गये है तथा पास स्थित 02 मकानों में दरार आयी है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौके पर भीड़ नियंत्रण हेतु पीएसी बल को नियुक्त किया गया है।
घटना में टूटे मकान के स्वामी
1- शाहिद अंसारी पुत्र रईस निवासी करगी ग्रांट मदीना मस्जिद वाली गली देहरादून
2- शहीद इद्रिशी पुत्र मोहम्मद असगर निवासी उपरोक्त
दरार आये हुऎ मकान
1- गुलजर अंसारी पुत्र गुलफाम
2- मुस्तकीम पुत्र शाहजहां निवासी उपरोक्त

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,