उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय: अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने अगले 48 घंटों (4 और 5 सितंबर) के दौरान प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले तीन घंटों के लिए तीन प्रमुख जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान और अलर्ट
- 4 सितंबर: नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- 5 सितंबर: देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।
तात्कालिक पूर्वानुमान: तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
शुक्रवार दोपहर जारी तात्कालिक मौसम अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटों के लिए देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ मूसलाधार बारिश का तीव्र दौर देखने को मिल सकता है। इन तीन जिलों के लिए विशेष तौर पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के आंकड़े
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी मानसूनी बारिश दर्ज की गई है:
- ऋषिकेश: 60.5 मिमी
- कालसी: 41 मिमी
- काशीपुर: 40 मिमी
- हाथीबड़कला: 37.5 मिमी
- चमोली: 37 मिमी
- मालदेवता: 32.5 मिमी
- सोनप्रयाग और ओकलेमठ: 32-32 मिमी
भूस्खलन से प्रदेशभर में 108 सड़कें बंद
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। गुरुवार को विभिन्न जिलों में कुल 108 सड़कें बंद रहीं, जिन्हें सुचारू करने का कार्य संबंधित विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर जारी है:

More Stories
उत्तराखंड में 9.91 लाख लाभार्थियों को मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन-क्लिक में किए ₹147 करोड़ जारी,,,,
उत्तराखंड धामी सरकार का बड़ा कदम, एमडीडीए शहरों के विकास को देगा नई रफ्तार, ड्रोन से होगी अवैध निर्माण की निगरानी,,,
उत्तराखंड के 2440 गांवों में अब बदलेगा एलॉ एंड ऑर्डर, इन क्षेत्रों में 9 नए थाने और 44 पुलिस चौकियां बनाने का प्रस्ताव तैयार,,,