August 27, 2026

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, अगले तीन दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, यात्रा में बढ़ते सावधानी,,,,

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, अगले तीन दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, यात्रा में बढ़ते सावधानी,,,,

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने राज्य में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी, दोनों ही क्षेत्रों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है।

🔴 प्रदेश के इन जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा

​मौसम विभाग की मानें तो 6 जून को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इस दिन देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की तीव्र संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी तेज हवाएं (अंधड़) चलने की भी आशंका है।

🟡 अन्य जिलों का हाल और येलो अलर्ट

​मुख्य प्रभावित जिलों के अलावा मौसम विभाग ने अन्य क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की है:

    • भारी बारिश और तेज हवाएं: पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
    • मैदानी इलाकों में यलो अलर्ट: राज्य के शेष पर्वतीय हिस्सों सहित मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

🟢मौसम विभाग की सलाह

आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या कमजोर संरचनाओं के पास शरण न लें। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा कर रहे तीर्थयात्री और पर्यटक मौसम की अपडेट देखकर ही अपनी यात्रा प्लान करें।

You may have missed

Share