उत्तराखंड में यहाँ शेयर मार्केट के नाम पर पूर्व विधायक के बेटे से की लाखों की ठगी, पैसे वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी को एक दंपत्ति ने 20 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे रची ठगी की साजिश
आमिर अंसारी ने पुलिस को बताया कि मार्च–अप्रैल 2025 में आरोपी अमित कुमार गौतम, निवासी ग्राम खेड़की (थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर) और उनकी पत्नी वंदना उनके कार्यालय पहुंचे थे। दोनों ने खुद को शेयर मार्केट में निवेश विशेषज्ञ बताया और दावा किया कि उनकी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसका मुख्यालय सराय रोज, ज्वालापुर (हरिद्वार) में स्थित है।
दोनों पति-पत्नी लग्जरी कारों में घूमते थे और महंगे तोहफे बांटकर निवेशकों को प्रभावित करते थे। उन्होंने आमिर अंसारी और उनके दो साथियों को 20% मासिक रिटर्न का लालच दिया।
विश्वास में लेकर पीड़ितों से लाखों रुपये निवेश के नाम पर ले लिए गए।
पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
जब आमिर अंसारी और उनके साथियों ने निवेश की रकम वापस मांगनी चाही तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उल्टा जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद पीड़ित ने मंगलौर पुलिस थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के ठिकानों और उनके कथित निवेश नेटवर्क की छानबीन कर रही है।
प्रारंभिक जांच में कई अन्य लोगों से भी ठगी की शिकायतें सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

More Stories
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश, फसलों, मवेशियों और परिसंपत्तियों क्षति का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को दे मुआवजा- मदन कौशिक