उत्तराखंड में यहाँ हुआ भीषण हादसा, मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हुई दर्दनाक मौत,,,,
उत्तरकाशी: ग्राम मोरा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी, मकान गिरने की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु। SDRF टीम मौके पर मौजूद।
आज दिनाँक 20 जून 2025 को थाना मोरी से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोरा में एक मकान गिरने की घटना में कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक श्री दीपक कुनियाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
ग्राम मोरा, जो मुख्य सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित है, में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।
SDRF टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि यह दुर्घटना रात्रि में हुई थी जिसमें मकान की एक दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गयी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया गया।
मृतक व्यक्तियों का विवरण:-
गुलाम हुसैन (पुत्र अली अहमद), उम्र 26 वर्ष
श्रीमती रुकमा खातून (पत्नी गुलाम हुसैन), उम्र 23 वर्ष
आबिद (पुत्र गुलाम हुसैन), उम्र 3 वर्ष
सलमा (पुत्री गुलाम हुसैन), उम्र 10 माह

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,