August 5, 2026

उत्तराखंड में यहां कोरोना पॉजिटिव निकली एक बुजुर्ग महिला, अस्पताल में एक वार्ड में आइसोलेट कर चल रहा है उपचार,,,,

उत्तराखंड में यहां कोरोना पॉजिटिव निकली एक बुजुर्ग महिला, अस्पताल में एक वार्ड में आइसोलेट कर चल रहा है उपचार,,,,

हल्द्वानी: डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में रामपुर जिले की 76 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला के थ्रोट स्वाब सैंपल की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल के एक वार्ड में आइसोलेट कर उसका उपचार किया गया। हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने शासन को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद शासन स्तर से इस संबंध में जांच के लिए स्थानीय प्रशासन को पत्र भेजा गया है।

नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि महिला मूल रूप से रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र की रहने वाली है और स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने पिछले माह निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ दिन इलाज करने के बाद 7 जुलाई को उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सांस संबंधी परेशानी भी थी, इस पर उसकी कोरोना जांच कराई गई।

🔴 नौ जुलाई को आई रिपोर्ट में हुई पुष्टि

नौ जुलाई को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में आइसोलेट कर उपचार दिया गया तथा साथ ही महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी की गई। रामपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी को भी पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. परमजीत सिंह का कहना है कि कोविड को लेकर दहशत जैसी स्थिति नहीं है।

Share