उत्तराखंड में यहां नवोदय विद्यालय में लगी भीषण आग, हॉल में सोए थे बच्चे, पुलिस ने हालात पर किया काबू,,,,,,

गैरसैंण- नवोदय विद्यालय में भीषण आग लग गई। जिस वक्त आग लगी, विद्यालय में बच्चे सो रहे थे। गनीतम रही कि आग की लपटें बच्चों तक नहीं पहुंची। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवोदय विद्यालय की एक बिल्डिंग के हॉल में जो की टीन और फाइबर का बना हुआ है, इसमें चार पार्ट हैं। तीन पार्ट में बच्चे रात में सोए थे और चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान और खेल का सामान रखा हुआ था।
आचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में लग गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को या स्टाफ कर्मचारी टीचर को हानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्टोर में रखे बच्चों के रजाई गद्दा सामान बैग्स तथा खेल सामग्री जल गई है।
उत्तराखंड: नवोदय विद्यालय में लगी भीषण आग, हॉल में सोए थे बच्चे,

More Stories
उत्तराखंड श्री त्रियुगीनारायण मंदिर बना उत्तराखंड का नया डेस्टिनेशन वेडिंग हब, महादेव के विवाह स्थल पर 2022 से 2025 के बीच हुई 750 शादिया,,,,,
उत्तराखंड में भी बिहार की तर्ज पर प्रदेश की महिलाओं के खाते में आ सकते है पैसे, बड़ी योजना की तैयारी में उत्तराखंड सरकार,,,,,
धर्म – कर्म, बढ़ती महगाई को देखते हुए भारत सरकार ने वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों की पेंशन राशि मे की बढ़ोतरी, आदेश जारी,,,