उत्तराखंड में यहां फिर हुआ साइबर धोखाधड़ी, दो बैंक खातों से 1.98 लाख रुपये का गमन, सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, शुरू हुई विवेचना,,,,,

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाले 63 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और उनकी पत्नी के बैंक खातों से 99-99 हजार रुपये की अनाधिकृत निकासी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
26 मई को दोपहर में हुई घटना
पुलिस के अनुसार, दी गई शिकायत में वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि उनका खाता एसबीआई की रोशनाबाद-सिडकुल शाखा में है, जबकि उनकी पत्नी का खाता बैंक ऑफ इंडिया की दीपगंगा अपार्टमेंट शाखा में है. आरोप है कि बीते 26 मई को दोपहर करीब 12 बजे दोनों खातों से 99-99 हजार रुपये यानी कुल 1.98 लाख रुपये अनाधिकृत रूप से निकाल लिए गए. उन्हें इसकी जानकारी लेनदेन के समय नहीं हुई, बाद में बैंक खाते का बैलेंस चेक करने पर रकम कटने का पता चला.
मोबाइल हैक होने की आशंका
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि न तो उन्होंने किसी को ओटीपी बताया और न ही पासवर्ड साझा किया. उनके मुताबिक दोनों बैंक खातों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज था और उन्हें आशंका है कि मोबाइल फोन हैक होने के बाद जालसाजों ने रकम निकाली है.
गुरुग्राम की बैंक शाखा में ट्रांसफर हुई रकम
बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि एसबीआई खाते से निकाली गई रकम गुरुग्राम सेक्टर-6 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एक व्यक्ति के खाते में गई है. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया से निकली रकम के संबंध में भी बैंक से जानकारी ली गई है. सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

More Stories
उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड, 50 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, गंगोत्री और यमुनोत्री में ऐतिहासिक भीड़,,,
उत्तराखंड ‘हिलांस’ बना पहाड़ी महिलाओं की आजीविका का सशक्त जरिया, पारंपरिक उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान और आर्थिक मजबूती,,,
उत्तराखंड मानसून में भी गुलजार है कौसानी, चाय बागानों और ठंडी वादियों की खूबसूरती खींच रही सैलानियों का ध्यान,,,