उत्तराखंड में रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई, वडोदरा-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन का यहां होगा स्टॉपेज,,,,

देहरादून: छह अप्रैल से 29 जून तक वडोदरा-हरिद्वार-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल संचालित होगी।साबरमती-हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 3 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होगी।
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अप्रैल माह तक संचालित हो रही ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाते हुए पीलीभीत-शाहजहांपुर- पीलीभीत अनारक्षित स्पेशल ट्रेन अब 1 अप्रैल से 30 जून तक संचालित की जाएग।
वडोदरा- हरिद्वार-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक संचालित होगी। ट्रेन का हरिद्वार से प्रस्थान समय शाम 4 बजकर 45 मिनट और रुड़की में 5 बजकर 28 मिनट पर पहुंचने के बाद दो मिनट का ठहराव दिया गया है। साबरमती-हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 3 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होगी। यह ट्रेन 3 अप्रैल से 4 मई तक साबरमती से बृहस्पतिवार व रविवार को और 4 अप्रैल से 5 मई तक शुक्रवार एवं सोमवार को हरिद्वार से संचालित होगी।
इसके अलावा सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 9 अप्रैल बृहस्पतिवार व शनिवार छोड़कर और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल 3 अप्रैल से 11 अप्रैल शनिवार और सोमवार को छोड़कर संचालित होगी।

More Stories
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की हालत पर की सुनवाई, 250 करोड़ के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित,,,,,
उत्तराखंड धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की लाखों की धोखाधड़ी मे ₹50,000 के ईनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस CID ने मुम्बई से किया गिरफ्तार,,,
उत्तराखण्ड मे 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण योजनाओं हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने दी 1700 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी,,