उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बजी खतरे की घंटी, स्यानाचट्टी मेंं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से दहशत में ग्रामीण,,,,

देहरादून: बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी में फिर झील जैसी स्थिति बनी गई है। पुल और होटलों की दूसरी मंजिल तक पानी पहुंच गई।
यमुनोत्री हाईवे पर एक बार फिर खतरा बढ़ गया है। बीते शनिवार की रात हुई भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई पेड़ बहकर हाईवे के पुल पर अटक गए। इसके चलते नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा और स्यानाचट्टी में स्थित होटलों और आवासीय क्षेत्रों में घुस गया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं यहां बनी झील का जलस्तर बढ़ने से पानी होटलों की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया।
यह तीसरी बार है जब स्यानाचट्टी में झील जैसी स्थिति बनी है और इसका खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग की तीन मशीनें कुपड़ाखड्ड के मलबे को हटाकर जलस्तर को सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। एनएच विभाग की मशीनें भी पुल पर फंसे पेड़ों और मलबे को हटाकर पानी का बहाव सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं पर खतरा अभी भी बना हुआ है।
पूर्व विधायक ने उठाए सवाल
इस समस्या पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार अगर झील के निर्माण के दौरान सही और तकनीकी कदम उठाए गए होते तो यह समस्या पैदा नहीं होती। उन्होंने यह भी मांग की कि स्यानाचट्टी के दोनों ओर बहने वाले खड्डों पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं और वरुणावत की तर्ज पर पहाड़ियों पर ट्रीटमेंट उपचार किया जाए।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,