उत्तराखंड में लोअर पीसीएस के 117 पदों पर होगी भर्ती,कार्मिक विभाग ने अधियाचन आयोग को भेजा अधियाचन, जानिए पूरी डिटेल,,,,,,
देहरादून- प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है।
प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बुधवार को शासन ने 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।
राज्य आंदोलनकारियों के लिए सात पद
अधियाचन में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें नायब तहसीलदार के तीन, उप कारापाल का एक, पूर्ति निरीक्षक के तीन पद शामिल हैं
कुल पदो की संख्या
नायब तहसीलदार – 36
उप कारापाल- 14
पूर्ति निरीक्षक- 36
विपणन निरीक्षक- 06
आबकारी निरीक्षक- 05
जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी- 04
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक – 02
गन्ना विकास निरीक्षक – 06
खांडसारी निरीक्षक- 03
श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 05
More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में बारिश का कहर जारी, सुरक्षा दृष्टिगात जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश,,
उत्तराखंड जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्र से 168 लोगों को होटल में शिफ्ट करने सहित कई आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाया राशन,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 11 लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित,,,