उत्तराखंड में लोअर पीसीएस के 117 पदों पर होगी भर्ती,कार्मिक विभाग ने अधियाचन आयोग को भेजा अधियाचन, जानिए पूरी डिटेल,,,,,,
देहरादून- प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है।
प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बुधवार को शासन ने 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।
राज्य आंदोलनकारियों के लिए सात पद
अधियाचन में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें नायब तहसीलदार के तीन, उप कारापाल का एक, पूर्ति निरीक्षक के तीन पद शामिल हैं
कुल पदो की संख्या
नायब तहसीलदार – 36
उप कारापाल- 14
पूर्ति निरीक्षक- 36
विपणन निरीक्षक- 06
आबकारी निरीक्षक- 05
जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी- 04
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक – 02
गन्ना विकास निरीक्षक – 06
खांडसारी निरीक्षक- 03
श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 05
More Stories
उत्तराखंड संगठन चुनाव में निर्विरोध चुने गए महेंद्र भट्ट , भट्ट फिर से बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,,,
उत्तराखंड में यहां यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच दो जगह पर ध्वस्त हुआ हाईवे, यातायात पूरी तरह ठप……
उत्तराखंड धामी सरकार का बड़ा फैसला कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य दुकानो पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य नहीं तो होगी कार्रवाई,,,,