उत्तराखंड संगठन चुनाव में निर्विरोध चुने गए महेंद्र भट्ट , भट्ट फिर से बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,,,
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। महेंद्र भट्ट को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। यह पहला अवसर है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष पद पर आसीन हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री और संगठन चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
महेंद्र भट्ट के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व दोनों की ओर से सहमति दी गई थी। संगठन चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए केवल एकमात्र नामांकन महेंद्र भट्ट का हुआ, जिससे वे निर्विरोध चुने गए।

घोषणा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।
प्रदेश नेतृत्व ने उनके नामांकन का प्रस्ताव पारित किया, जिसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से स्वीकार किया


More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,