उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से देवप्रयाग से जनासू तक देश की सबसे लंबी दोहरी रेल सुरंग का निर्माण हुआ पूरा,,,,,

देहरादून: यह सुरंग 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का हिस्सा है, जिसके पूरा होने पर यात्रा का समय 7-8 घंटे से घटकर 2 घंटे रह जाएगा।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देवप्रयाग से जनासू के बीच 14.58 किलोमीटर लंबी दोहरी रेल सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। यह सुरंग अब देश की सबसे लंबी रेल सुरंग बन गई है, जिसे टनल बोरिंग मशीन शिव और शक्ति की मदद से रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।
टीबीएम शिव ने 820 दिनों में सुरंग का काम पूरा किया, जबकि टीबीएम शक्ति ने 851 दिनों में पहली सुरंग बनाकर 16 अप्रैल 2025 को यह उपलब्धि हासिल की थी।
पांच जिलों में रेल नेटवर्क होगा मजबूत
हाइड्रोलिक कटिंग तकनीक से लैस इन दो टीबीएम मशीनों ने 6.5 मीटर व्यास की सुरंग खोदने में सफलता हासिल कर दिखाया। यह सुरंग 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का हिस्सा है, जिसके पूरा होने पर यात्रा का समय 7-8 घंटे से घटकर 2 घंटे रह जाएगा। इससे उत्तराखंड के पांच जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,